हमारे पुराणों में कलयुग को बड़ा ही बुरा समय बताया गया है। इसमें कहा गया है कि जैसे-जैसे समय बीतता जाएगा, हालात बद से बदतर होते जाएंगे। यकीन मानिये इसका असर दिखना शुरू हो गया है। अब आप ही बताइए सोशल मीडिया पर 'बोल न आंटी आऊं क्या?' और 'सेल्फी मैंने ले ली आज' जैसे गानों का बढ़ता वर्चस्व 'घोर कलयुग' नहीं है तो फिर क्या है?
एक वो सिंगर होता है जो सुबह जल्दी उठता है। आवाज बेहतर बनाने के लिए दिनभर मुलेठी चबाता है। मोहम्मद रफ़ी और किशोर कुमार के गाने सुनता है। घंटों रियाज करता है। रियलिटी शोज में जाने के सपने देखता है। कभी-कभी दुनिया को अपना टैलेंट दिखाने के लिए कराओके के साथ अपना गाना रिकॉर्ड कर YouTube पर भी अपलोड करता है। इस उम्मीद के साथ कि वो भी इंटरनेट पर छा जाएगा।
हालांकि उसे मिलते हैं मुश्किल से 200-300 व्यूज। इनमें भी अधिकांश उसके दोस्त और कजिन्स ही शामिल होते हैं। दूसरी तरफ एक वो सिंगर होता है जो पहले गाने से ही इंटरनेट पर छा जाता है। जैसे कि ओम प्रकाश। खबर है कि इसके लिए मुंबई में 10 हजार से ज्यादा लोग इकट्ठा होंगे। और तो और वो 'बोल न आंटी आऊं क्या' चिल्लाएंगे।
तो फिर देर किस बात की है। आइये जानते हैं कि आखिर क्यों जमा हो रहे हैं मुंबई में इतने सारे लोग और कैसे बना ओम प्रकाश 'रैप का बाप'?
ओम प्रकाश सुबह देर से उठता है। आवाज इतनी धांसू है कि नजर लग जाती है, इसलिए उसे बिगाड़ने के लिए विमल गुटखा चबाता है। हनी सिंह के गाने सुनता है। रियलिटी शो वगैरह उसके लिए टुच्ची चीजें हैं। मगर कभी मन होता है तो घूमने-फिरने पहुँच जाता है। एक बार मजाक-मजाक में मोबाइल से 'आंटी की घंटी' सॉन्ग रिकॉर्ड किया था। अब आप देख ही रहे हैं कि किस तरह पूरा देश उसके लिए पागल हुआ जा रहा है।
अम्बरनाथ से ताल्लुक रखने वाला ओम प्रकाश मुंबई में रहता है। इसे सिर्फ और सिर्फ एक ही चीज पसंद है और वो है आंटी को SOT लगाना।
आगे देखिये क्यों जमा हो रहे हैं मुंबई में लोग और क्या हुआ था दिल्ली में।
कई फुरसतिया लोगों की भीड़ मरीन ड्राइव पर 17 सितम्बर को 'बोल न आंटी आऊं क्या' चिल्लाने के लिए जमा होगी। इनसे मिलने के लिए 'रैप का बाप' खुद भी पहुंचेगा।
दिल्ली के कनॉट प्लेस पर इस महान इवेंट का आयोजन किया जा चुका है। आप देखिये किस तरह लोगों के चेहरे पर इसके लिए उत्साह है। 'घोर कलयुग!'
आगे देखिये इंडियन आयडल में ओम प्रकाश का ऑडिशन और सोशल मीडिया पर उसकी दीवानगी।
ऑडिशन देखकर आप समझ ही गए होंगे कि बन्दे में कुछ तो बात है। ऐसा स्टाइल हर किसी में थोड़ी होता है। उसका मजाक उड़ाने वाले अन्नू मलिक भी इस समय अगर सॉन्ग रिकॉर्ड करके YouTube पर अपलोड करें तो 'बोल न आंटी आऊं क्या' जितने व्यूज नहीं ला पाएंगे।
आंटी को बस इशारा करने की देरी है। भाई साहब का तो काम ही है SOT लगाना।
आगे देखिये कुछ और मजेदार 'शॉट वाले मीम्स' और 'आंटी की घंटी पार्ट 2'
"थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, SOT से लगता है।" ओम प्रकाश का कहर हर जगह मौजूद है।
शुक्रिया ओम प्रकाश हमें सिखाने के लिए कि क्लास में जाने की परमिशन कैसे लेते हैं? हम तो सालों से गलत तरीके से बोलते हुए आ रहे थे।
आगे देखिये 'आंटी की घंटी पार्ट 2'
भाई जल्द ही पब्लिक डिमांड पर 'आंटी की घंटी पार्ट 2' लेकर आ रहा है। अगर कानों का बीमा होता हो तो करवा लीजियेगा। क्या भरोसा उसे सुनने के बाद आपके कानों में सुनने की शक्ति बचे या न बचे?
तो अगर आप या आपके आसपास कोई इंसान सिंगर बनने का सपना देख रहा हो तो उसके साथ ये आर्टिकल जरूर शेयर कीजिये। हो सकता है इसे पढ़ने के बाद उसकी किस्मत भी 'रैप के बाप' की तरह चमक जाए।
मैं आगे भी आपके लिए ऐसे किस्से लेकर आता रहूं, इसलिए यहाँ क्लिक कर मुझे सब्सक्राइब करें।