मायानगरी मुंबई में हर दिन ना जाने कितने नए चेहरे ग्लैमर इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का सपना लिए आते हैं। चाहे कोई टीवी एक्टर हो, कोई मॉडल हो या फिर कोई बैकग्राउंड आर्टिस्ट, हर किसी का सपना बॉलीवुड के आसमान पर चमकने का होता है। हालांकि बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिनकी किस्मत उन्हें आगे ले जाती है और वो सिल्वर स्क्रीन की उन ऊंचाइयों को छू पाते हैं।
बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बसु ऐसा ही एक नाम है, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। मॉडलिंग की दुनिया में रहते हुए काफी संघर्ष करने के बाद बिपाशा को फिल्मों में हाथ आजमाने का मौका मिला और आज बिपाशा बसु का नाम बॉलीवुड की सितारा अभिनेत्रियों में लिया जाता है।
वैसे मॉडलिंग के दिनों से यहां तक का सफर बिपाशा के लिए बिल्कुल आसान नहीं था। इस दौरान उन्हें कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। खैर! आज हम आपको बिपाशा के मॉडलिंग डेज की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इसे देखकर पहली बार में आप भी दंग रह जाएंगे।
अब ज्यादा सोचिए मत। तुरंद देखिए यह तस्वीरें।
खा गए ना धोखा। हम जानते हैं पहली बार इस तस्वीर को देखने पर आपको भी आपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ होगा। लेकिन जनाब ये और कोई नहीं बिपाशा बसु ही है।
बिपाशा की इन तस्वीरों को देखकर ये साफ़ जाहिर होता है कि बिपाशा के मॉडलिंग डेज वाले लुक और अब वाले लुक में जमीन-आसमान का बदलाव आ गया है।
मॉडलिंग के दिनों से अब तक ना केवल बिपाशा के ड्रेसिंग के तौर-तरीके बल्कि उनके लुक खास तौर पर उनके चेहरे की बनावट में खासा बदलाव आ गया है।
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन बिपाशा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र मतलब मात्र 17 साल की उम्र से की थी।
ऐसा कहा जाता है कि मॉडलिंग के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने वाली और कोई नहीं एक्टर अर्जुन रामपाल की पत्नी और सुपर मॉडल मेहर जेसिका ही थी।
बिपाशा की तस्वीरें देखकर तो आप समझ ही गए होंगे कि उनकी बोल्डनेस आज की नहीं बल्कि उस समय की है जब से वे मॉडलिंग कर रही हैं।
बिपाशा की बोल्डनेस के साथ-साथ उनके बंगाली लुक्स उन्हें अन्य लोगों से अलग दिखाने में काफी मदद करते हैं। ये फोटो खुद इस बात का उदाहरण है।
क्या आप यकीन कर पाएंगे कि ये वही बिपाशा बसु है जो एक सुपरमॉडल रह चुकी हैं और कई मॉडलिंग शोज को जज कर चुकी हैं।
बिपाशा का ये बिकिनी अवतार भी उनके फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला है। मॉडलिंग के दिनों में वो ऐसे कई फोटोशूट करवा चुकी हैं।
बिपाशा को उनके पूर्व बॉयफ्रेंड्स जैसे डिनो मोरिया और जॉन अब्राहम भी अपने मॉडलिंग के दिनों में ही मिले। जॉन अब्राहम के साथ बिपाशा का रिश्ता तो लंबे समय तक चला।
बताया जाता है कि करियर के शुरुआती दौर में डिनो मोरिया के साथ Cadila इनरवियर का एक एड करके बिपाशा विवादों से घिर गई थीं। इसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा।
बिपाशा बसु ये कभी नहीं चाहेंगी कि उनकी ये तस्वीर उनका कोई भी फैन देखे। वाकई इस फोटो में बिपाशा बहुत अजीब लग रही हैं।
मॉडलिंग की दुनिया में सक्सेस पाने और फिल्मी दुनिया में सफल पारी खेलने के बाद बिपाशा अब फैशन ब्रांड 'द लेबल लाइफ' की को-फाउंडर और को-ऑनर हैं।
लंबे समय तक डिनो मोरिया और जॉन अब्राहम को डेट करने के बाद उन्होंने टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी करने का फैसला ले लिया।
बिपाशा के करियर का सफर चाहे कितना ही संघर्ष से भरा क्यों ना रहा हो। लेकिन आज बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रही हैं।
Source
ऐसी ही और दिलचस्प स्टोरीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।