इंसान और जानवर की दोस्ती आज की नहीं बल्कि सदियों पुरानी है। भारत के वीर योद्धा महाराणा प्रताप का घोड़ा चेतक उनकी जान की रक्षा के लिए गहरी खाई को पार कर गया था। जबकि डॉग्स और इंसान की दोस्ती के किस्से तो लंबे समय से मशहूर हैं। डॉग्स तो मनुष्य के सबसे वफादार कहलाते हैं।
और तो और ऐसे कई वाकये सुनने को मिलते ही रहते हैं जब पालतू जानवरों ने अपने मालिक के लिए खुद की जान जोखिम में डाल दी हो। फिर बात घोड़े की हो या डॉग्स की, बिल्ली की हो या खरगोश की।
मगर आज हम आपके लिए कुछ अलग लेकर आए हैं। जी हां। हम बात करेंगे कुछ ऐसे लोगों की जिन्होंने कुछ ऐसे जानवरों को पाला है जिन्हें देखकर आमतौर पर लोग अपना रास्ता तक बदल लेते हैं। यह मामला मजेदार है। एक बार पढ़कर देखिए।
यह अजीबोगरीब जानवर अमेरिका के 26वें राष्ट्रपति Theodore Roosevelt को एक लड़की ने अमेरिका के टूर के दौरान गिफ्ट किया था। इसे उन्होंने अपने बेटे को गिफ्ट करते हुए कहा था कि, "ये सिर्फ लोगों के पैरों पर काटता है, चेहरे पर नहीं।", क्या आप इस जानवर को अपने घर में इमेजिन भी करना चाहते हैं?
अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति Calvin को ये 270 किलो का हिप्पो मिलेनियर Harvey Firestone ने गिफ्ट किया था जिसे पाकर वे बेहद खुश हुए थे। उन्होंने उसे बहुत प्यार से पाला था।
यह जानवर Calvin Coolidge को एक शख्स द्वारा धन्यवाद के रूप में गिफ्ट किया गया था लेकिन Calvin की वाइफ Grace ने उसे पालने का फैसला किया। बाद में वो उनके परिवार का सबसे चहेता पालतू जानवर बन गया।
अमेरिकन सिंगर और एक्टर Elvis Presley को ये कंगारू उनके बुकिंग एजेंट Lee Gordon ने गिफ्ट किया था। जब वो बड़ा हुआ तो Elvis ने उसे जू में भेज दिया था।
अमेरिकन एक्ट्रेस Tippi Hedren के घर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ वक्त तक एक शेर रहा था। बाद में उन्होंने इसे वापस भेज दिया था।
Cambodia में हर तीन साल के बच्चे को एक दोस्त बनाना होता है। साल 2003 में जब वहां के Oeun Sambat को दोस्त बनाने के लिए कहा गया तो वो चार मीटर लम्बे अजगर को गले लगाए हुए पाया गया। इसके बाद लोगों ने ये कहना शुरू कर दिया था कि वो ड्रेगन का बेटा है और उसके पास अलौकिक शक्तियां हैं।
साल 2002 में Wattana के पिता एक अंडे से निकला हुआ छोटा सा मगर लेकर आए थे। इसके बाद वो उनका पालतू जानवर बन गया। वो दो कुत्तों के साथ उनके घर में ही रहता है और खाने में ताजा चिकन खाता है।
आपने कई लोगों को भैंसा पालते हुए देखा होगा लेकिन उसे घर के बाहर एक अलग जगह पर रखा जाता है। मगर Jim Sautne का भैंसा उनके परिवार के सदस्य की तरह अक्सर उनके घर के अंदर पाया जाता है। जब वो एक बछड़ा था, तभी से वो Jim के परिवार का हिस्सा है।
घोड़े की क्या जरूरत, जब आपके पास घड़ियाल है। ये तस्वीर साल 1920 में Los Angeles के घड़ियाल फार्म में खींची गई थी।
इंदौर, मध्यप्रदेश में पशु पक्षियों को पालने के शौकीन और जूस की दुकान चलाने वाले राजू सागर, हाल ही में साउथ अमेरिका में पाई जाने वाली इगुआना छिपकली लेकर आए हैं। इसे देखने के लिए उनकी दुकान पर लोगों की खासी भीड़ जमा हो रही है। उन्होंने इसे मुंबई से 2 लाख रुपए में खरीदा है।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने करीबियों के साथ भी शेयर करें।
मेरे और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए, यहाँ क्लिक करें।